NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) द्वारा डाकपत्थर पीजी कॉलेज में विशाल हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर गगनदीप सिंह खालसा, अरशद अंसारी, शाहरुख, फैज़ल मलिक, आयुष सिंह, अंश, मयंक सहित अनेक छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
