विकासनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय तिलक भवन में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ सरकार के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और युवाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन वर्तमान सरकार संविधान को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं किए और अब छात्रों का दमन किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है और छात्रों व युवाओं की समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग कर रही है।

पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए था और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए था।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि यह सरकार किसान, युवा और छात्र विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर इमरान खान, बीना चौहान, शशि चौहान, कुसुम कौशल, शमी प्रकाश, सुभाष चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, फुरकान अहमद सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, डी.के. बनर्जी, संदीप भटनागर, भारत कलरा, सुमन लता, सोनिया वर्मा, अशोक जगड़ा, राजीव शर्मा, धीरेंद्र थपलियाल, मुनीर अहमद, जमशेद, अनस, अनुपम, कपिल, संयम जैन, क्षितिज वर्मा, तनवीर आलम, महबूब, सोहेल पासा, अजमेर राठौर, सुनीता बिष्ट, राजमोहन बिष्ट, प्रवीण शर्मा, अब्बास, हाकम चंदेल, भूपेंद्र डोगरा, देवानंद पासी, राजेश पासी, शहजाद, भुवन पथ, सजल अग्रवाल, विनोद रावत, विनय जायसवाल, नईम अहमद, बेली राम, हरीश ग्रोवर, डोलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार