देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री आर के सुधांशु से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के स्थगित होने से/अनुबंध तिथि न बढ़ाये जाने की वजह से 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं लगभग 25- 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने से बचाने को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा |श्री सुधांशु ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिखाया | नेगी ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है और आज लगभग साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीत गया है ,लेकिन इन बेरोजगार प्रशिक्षकों एवं छात्रों का दुख- दर्द जिम्मेदारों को क्यों नहीं सुनाई दे रहा है! नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन से युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोंन्मुखी शिक्षा की वजह से युवाओं के रोजगार/ स्वरोजगार का रास्ता प्रशस्त होता है और प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित होता है | मोर्चा को भरोसा है कि प्रशिक्षकों एवं छात्रों के मामले में शीघ्र कार्रवाई होगी |

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार