देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने बैरागीवाला पहुंचकर हत्याकांड में मृतक स्वर्गीय विनोद कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नवप्रभात ने विनोद कश्यप की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर उनकी आवाज उठाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय निवासी एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत विनोद कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार