निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विकासनगर के अस्पताल रोड स्थित व्यापारियों ने सामूहिक रूप से जल-प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन कर पुण्य अर्जित किया। भीषण गर्मी के बीच व्यापारियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन को शीतल जल एवं प्रसाद वितरित कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

व्यापारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार का भी संदेश देती है। इसी भावना के साथ सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर लोगों की प्यास बुझाने और उन्हें राहत पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। व्यापारियों की इस पहल की राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार