विकासनगर। किड्ज़ प्ले स्कूल, विकासनगर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और आकर्षक दीपों से सजाया गया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। बच्चों ने मिठाइयों, रंगोली, दीप सजावट और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने नृत्य और मस्ती के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। साथ ही सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों की परंपराओं से परिचित कराना और उनमें आपसी प्रेम, सहयोग तथा खुशियां बांटने की भावना विकसित करना था। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरा विद्यालय परिसर खुशियों और उल्लास से सराबोर नजर आया।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार