विकासनगर। श्री सनातन धर्म मंदिर, विकासनगर में वैश्य अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संरक्षक रमेश गुप्ता और पंकज गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यवाही शुरू की।
सर्वसम्मति से हिमकर गुप्ता को अध्यक्ष, अरुण मित्तल को महामंत्री और राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजय मित्तल और मनीष गुप्ता को उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल को सहमंत्री तथा विनोद गुप्ता, आशीष मित्तल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और महामंत्री रोहित अग्रवाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ ही सेवा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
बैठक में मौजूद समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समाज के सदस्यों ने कहा कि संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
