देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सघन चैकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


पहली कार्रवाई कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गली नंबर-20, शिवाजी नगर ऋषिकेश से विकास साहनी पुत्र विजय साहनी को 02 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


दूसरी कार्रवाई थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा की गई, जहां डिक्सन कंपनी के ग्राउंड के पास से सोमवीर सिंह पुत्र रघुराज सिंह चौहान को 180.16 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में सेलाकुई क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।
दोनों मामलों में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By Mukesh Juyal

संपादक, आत्ममंथन जन मुद्दों का एक पक्षकार